बिल्सी: खैरी गांव में पेड़ के नीचे सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, कान काटकर किया अलग
Bilsi, Budaun | May 26, 2026 बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव में पेड़ के नीचे सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और बुजुर्ग व्यक्ति को काटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और उन्होंने बंदरों को भगाया और बुजुर्ग की जान बचाई। परिवार के लोगों ने घायल बुजुर्ग को बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।