पूर्णिया पूर्व: टेटगामा डायन मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार को किया गया निलंबित
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेटगामा में डायन के आरोप में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जलाने के मामले में मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई की गाज गिरी है। एसपी स्वीटी सहरावत ने इस मामले में सूचना संग्रह करने में थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार को लापरवाह मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।