पूर्णिया पूर्व: खेरूगंज में शराब लदी कार गड्ढे में पलटी, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा
पूर्णिया में तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब लदी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गश्त कर रही पुलिस संदेह पर शराब लदी कार का पीछा कर रही थी, कि तभी हादसा हुआ। वहीं कार के गड्ढे में गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में बैठे दो शराब तस्कर मामूली रूप से चोटिल हो गए, जिसे पुलिस ने धर दबोचा।