शेखपुरा में अभी कुल सात पहाड़ में पत्थर खनन का काम किया जा रहा है।पहाड़ों की लीज की अवधि भी जल्द समाप्त हो रही है। जिससे सरकार को मिलने वाले राजस्व में भारी कमी होगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को मिलनें वाला रोजी रोजगार भी काफी प्रभावित होगी। जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार कुशवाहा नें बताया कि मटोखर सृष्टि उत्खनन कंपनी का लीज 25 नवंबर को ही समाप्त हो जायेगा।