गोरखपुर: गोरखपुर विश्वविद्यालय में विषय सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले दिन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न, DDU के प्रशासन ने दी जानकारी
गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज से विषय सेमेस्टर परीक्षाओं की शुरुआत हुई, पहले दिन केवल द्वितीय पाली में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय सहित कुल 15 परीक्षा केदो पर 13 विषयों के विभिन्न प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं आयोजित हुई, परीक्षा में कुल 1272 परीक्षार्थियों में से 333 छात्र, 939 छात्राओं ने भाग लिया, जबकि केवल आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।