अरथूना: ग्राम पंचायत झड़स के चितरोड़ीया ग्राम में कामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बिरादरी भवन का शिलान्यास एवं भूमिपूजन
ग्राम पंचायत झड़स चितरोड़ीया ग्राम में कामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बिरादरी भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शनिवार दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़ी विधायक कैलाश मीणा थे। तथा अध्यक्षता जोलाना मंडल अध्यक्ष महेंद्र वैष्णव ने कि तथा विशिष्ट अतिथि भेमजी भाई पाटीदार रहे।