झांसी: घायल व्यक्ति का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज न करने पर मौत होने के मामले में EMO सस्पेंड, 4 डॉक्टरों की कमेटी करेगी जांच
Jhansi, Jhansi | Feb 22, 2025 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में घायल की 5 घंटे तक तड़पकर मौत होने के मामले मे कड़ा एक्शन हुआ है। प्रिंसिपल ने EMO (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) डॉ. राजकुमार राणा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए सीएमएस के नेतृत्व में 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जो दो दिन में जांच कर प्रिंसिपल को रिपोर्ट भेजेगी।