बथनाहा: सहियारा थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सहियारा थाना पुलिस ने नशे की हालत में डायनकोठी में हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । जिसकी पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कचबचीपुर निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र राम ईश्वर सिंह के रुप में की गई। जिसकी पुष्टि स्थानीय थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने किया है।