बलरामपुर गुरुवार जिले के बसकेपी गांव में लगभग तीन बजे छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने कोरवा पारा में क्रिसमस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान किया। उन्होंने महिला और पुरुषों को आदिवासी गमछा और साल भेंट कर उन्हें क्रिसमस की बधाई दी। यह आयोजन समाज में प्रेम और एकता का प्रतीक बनकर सभी के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया।