गिरिडीह: गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बरमसिया स्थित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में की विधिवत पूजा-अर्चना
गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने मंगलवार को 10 बजे बरमसिया स्थित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव से समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की प्रार्थना की।