बबेरू: बबेरू कस्बे के बाँदा रोड नहर पटरी के पास बाइक सवार युवक को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, युवक घायल
Baberu, Banda | Jun 17, 2026 बबेरू कस्बे के बांदा रोड नहर पटरी के पास बाइक सवार महताब पुत्र शोयब अहमद उम्र 18 वर्ष निवासीऔगासी थाना मरका क़ो आज बुधवार को समय करीब 5:00 बजे ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया, जिसमें बाइक सवार गिरकर घायल हो गया, वहीं दोस्तों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।