मेरठ: परतापुर पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Jan 25, 2025 आज शनिवार की शाम 4:00 बजे लगभग पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। तो वही पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए चोरों के पास चोरी की बैटरी समेत कई अन्य सामान बरामद हुए। तो वहीं पुलिस ने पकड़े गए तीनों चोरों के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।