मऊरानीपुर: पिपरा से बागेश्वर धाम तक आस्था की पदयात्रा, मऊरानीपुर में भक्तों का भव्य स्वागत
ग्राम पिपरा से बागेश्वर धाम के लिए पैदल निकले दो भक्त गुरुवार दोपहर मऊरानीपुर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भक्त रामफली बाबा ने बताया कि वे अपनी स्वेच्छा से यह पदयात्रा कर रहे हैं और रास्ते में जगह-जगह लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।