घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस ने धारा 307 के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सारणी पुलिस ने धारा 307 के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सारणी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारा 307 के मामले में फरार चल रहे आरोपी गणेश को सारनी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी करीब 3 माह से फरार चल रहा था।