चूरू: विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करने को लेकर पंचायत समिति में हुई समीक्षा बैठक
Churu, Churu | Nov 27, 2024 बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द सिंह राठौड़ ने बैठक में उपस्थित चुरू ब्लॉक के सभी निजी विद्यालयो के संस्था प्रधान और यू डाइस प्रभारीयो को 30 नवंबर तक सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए। समग्र शिक्षा चुरू के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक संतोष महर्षि ने अपार आईडी के महत्व को बताया।