नानपारा: नवाबगंज कस्बे में ज्येष्ठ माह के आठवें मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, की गई पूजा अर्चना
नवाबगंज कस्बे में ज्येष्ठ माह के आठवें मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिव शंकर धर्मशाला में आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रबंधक सुंदर लाल गुप्ता ने बताया कि ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण