गोरखपुर: बदमाशों ने युवक को बहन का बॉयफ्रेंड समझकर बनाया बंधक, अधमरा कर गाड़ी से फेंका, रामगढ़ ताल पुलिस ने 6 को भेजा जेल
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रील क्रिएटर के अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।महराजगंज के रहने वाले छह युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई दो कारों को भी जब्त कर लिया है।यह घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार निवासी शाहिद कुरैशी के साथ हुई थी।बहन का बॉयफ्रेंड समझ कर उसको बंधक बनाया गया था।