कुचायकोट: पुलिस ने पहाड़पुर गांव के पास से एक मोटरसाइकिल सवार को 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
कुचायकोट थाने के पुलिस ने पहाड़पुर गांव के समीप से एक मोटरसाइकिल सवार को 6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी के नाम लड्डू कुमार बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष दर्पण सुमन ने आज शनिवार को सुबह 11 बजे दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब के साथ पकड़े गए आरोपों से पुलिस पूछताछ कर रही है।