पिछोर: *ग्राम भरतपुर में भागवत कथा के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, विधायक प्रीतम लोधी के भतीजे राजेश लोधी हुए शामिल
धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संगम सोमवार को पिछोर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम भरतपुर में देखने को मिला।आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी के भतीजे एवं निज सचिव भैया राजेश लोधी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।यह धार्मिक कार्यक्रम आज सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे संपन्न हुआ।