मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने एससी-एसटी कांड में फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाए इश्तेहार
मोतीहारी पुलिस ने कांड में फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार का विधिवत तामिला किया है। जिले की हरपुर पुलिस ने कांड संख्या 270/ 22 एससी एसटी कांड में प्राथमिकी अभियुक्त इब्राहिम मियां साकिन नायक टोला थाना हरपुर के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार का विधिवत तामिला उपस्थित लोगों के समक्ष किया है। आप तस्वीरों में भी देख पा रहे है। जानकारी बुधवार को 4:07 पर दी गई।