जंदाहा: हाजीपुर-जंदाहा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर
हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर सलहा चौक के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुआ