जमुआ: घरेलू विवाद के बाद कदमपुर निवासी मंसूर अंसारी की हालत गंभीर, सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी।
Jamua, Giridih | Jun 25, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के कदमपुर निवासी 55 वर्षीय मंसूर अंसारी ने बुधवार को देर शाम करीब 8 बजे कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह 9 बजे तक उनका इलाज जारी था।