महसी: तिगडा में कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने की कलश स्थापना
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के तिगड़ा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ एवं नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अयोध्या धाम से पधारे प्रवाचक ने भगवान गणेश की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, श्रद्धा और विवेक के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के समापन पर भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।