रविवार को सुबह 11 बजे राजस्थान से ईडब्ल्यूएस जन जागरूकता और जनसंपर्क यात्रा सोनकच्छ नगर में पहुंची. जँहा विक्रम सिंह धोधलिया ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होकर करीब 9000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। आगे अभी पूरे देश भर का भ्रमण करेगी। यात्रा के माध्यम से लोगों से उनकी समस्याएं भी जानी जा रही है।