शामली: निर्जला एकादशी पर शामली कोतवाली के गेट पर पुलिसकर्मियों ने लगाई मीठे शरबत की छबील, राहगीरों को मिली राहत
Shamli, Shamli | Jun 25, 2026 गुरूवार की दोपहर 1 बजे निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर शामली कोतवाली गेट पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा ठंडे शर्बत की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत मिली। पुलिसकर्मी निष्ठा भाव के साथ लोगों को मीठे शर्बत का वितरण करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।