कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में गंगरेल विश्राम गृह में आजीविका और रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश भी दिए गए। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया।