कामां: कामां के गड़ाजान में वन विभाग और पुलिस टीम पर पथराव, वन विभाग की गाड़ी के टूटे शीशे, एक ट्रैक्टर किया गया ज़ब्त
कामां क्षेत्र के गांव गड़ाजान के पहाड़ में शुक्रवार रात 8 बजे वन विभाग की टीम और पुलिस टीम कार्यवाही के लिए पहुंची ग्रामीणों द्वारा वन विभाग और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें वन विभाग की गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। तीन से चार ट्रैक्टरों को पथराव करते हुए भाग ले गए। जिसमें महिला पुरुष भी शामिल थे। संयुक्त कार्यवाही के चलते एक ट्रैक्टर जप्त किया।