निवेश पर कई गुना मुनाफा मिलने का झांसा देकर कारोबारी के साथ साइबर ठगी करने गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। साइबर क्राइम थाने की पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपियों के खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। साइबर एडीसीपी ने बुधवार शाम 6 बजे जानकारी दी।