दादरी: 'मुझ पर भी हुआ था अत्याचार'- आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बोले पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बुधवार को सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार शाम 7 बजे उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा शामिल हुए। उन्होंने आपातकाल के दौरान उनके और उनके परिवार संग हुए अत्याचार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुए अत्याचार का जिक्र किया।