प्राधिकरण ने भनौता गांव में बुधवार शाम 4 बजे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। करीब 40 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। जमीन की कीमत करीब 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्राधिकरण की अनुमति के बिना कालोनाइजर अवैध निर्माण कर रहे थे। कालोनी काटी जा रही है। साथ ही विला का निर्माण हो रहा है।