गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत सोमवार 12:00 के लगभग मोहनपुरा के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को दुलारकर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।