कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर–फफूंद मार्ग पर रविवार देर शाम एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम युवक को तत्काल सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राउपुर निवा