भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, "मैं नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई देती हूं। शीर्ष नेतृत्व को इस निर्णय के लिए धन्यवाद करती हूं। नितिन नबीन युवा हैं, गतिशील हैं लेकिन संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव के धनी हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा।"