रातू: राँची की रिंग रोड आने वाले दिनों में आधुनिक सुविधाओं से लैस ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर के रूप में विकसित होगी।
Ratu, Ranchi | Jun 14, 2026 राजधानी राँची की रिंग रोड आने वाले दिनों में सिर्फ वाहनों के आवागमन का मार्ग नहीं रहेगी, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर के रूप में विकसित होगी। 84 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के किनारे साइकिल चालकों के लिए 40 किलोमीटर लंबा विशेष और सुरक्षित मार्ग विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में विकास, लॉ यूनिवर्सिटी, सुकुरहुटू, झिरी और नगड़ी