हाथरस: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, ट्रक मौके से फरार
जनपद हाथरस की मेंडू रोड पर नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में कार सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारकर चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल मां बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टरों द्वारा घायल मां बेटे का उपचार किया गया।