शिवपुरी नगर: रेलवे स्टेशन रोड पर लगा लंबा जाम, स्कूली बसें और अन्य वाहन फंसे, यातायात पुलिस ने खुलवाया
शिवपुरी शहर के पुरानी पुलिस लाइन से रेलवे स्टेशन वाली रोड पर आज शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भीषण और लंबा जाम लग गया। जिसको दर्जनों स्कूली बसें एवं अन्य वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। जिसके बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने जाम को खुलवाया। वही आपको बता दें शिवपुरी पोहरी रोड़ पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।