कुडू स्थित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रशिक्षुओं को देना था, ताकि वे इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल को सशक्त बना सकें।