नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में 3 केंद्रों पर होगी री-नीट परीक्षा परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल रहेगा तैनात डिप्टी कलेक्टर ने दी जानकारी
शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को नर्मदापुरम में तीन केंद्रों पर री नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शासकीय पीएम श्री नर्मदा कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय एसपीएम को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां 1177 परीक्षार्थी शामिल होंगे।