माण्डलगढ़: बीगोद में कार और पिकअप की भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
बीगोद थाना क्षेत्र में आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भीलवाड़ा रोड पर कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में भीलवाड़ा रेफर किया गया।