कपसेठी क्षेत्र में पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर घायल, हालत गंभीर
Sadar, Varanasi | Aug 12, 2024 वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के वाराणसी भदोही मार्ग पर चौराहा के समीप संचालित गैस एजेंसी के सामने दोपहर बाद मजदूरी कर साइकिल से अपने घर जा रहे एक मजदूर को वाराणसी की तरफ तेज गति से जा रही पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।