पन्ना: पन्ना के डिघौरा में आस्था और कला का संगम: जवाबी कीर्तन के साथ श्री चंडी देवी मेले का समापन
Panna, Panna | Apr 3, 2026 बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और अगाध श्रद्धा का केंद्र 'श्री चंडी देवी मेला' इस वर्ष भी अपनी पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। स्वर्गीय कुंवर महेंद्र प्रताप सिंह जू देव की पावन स्मृति में उनके अनुज हीरा सिंह डिघौरा द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय विराट मेले ने क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का नया संचार किया।