मरवाही: जिला प्रेस क्लब जीपीएम में पंडित माधवराव सप्रे जयंती मनाने के साथ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन
पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर माधवराव सप्रे जिला प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत सीईओ मुकेश कुमार रावटे, डीईओ रजनीश तिवारी, समीरा पैकरा, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, राकेश जालान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।