देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे दून अस्पताल, किया निरीक्षण और मरीजों से सीधे संवाद कर जानी हकीकत
मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार की गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाररत विभिन्न मरीजों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में पूछा।