यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप यानी छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने की तिथि में विभाग द्वारा 30 नवंबर तक विस्तार कर दिया गया है। उन्होंने उक्त छात्रवृत्ति से छूटे सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वह कॉलेज जाकर बोनाफाइड और फी स्ट्रक्चर ले ले ताकि छात्रवृत्ति का फॉर्म भर सके।