नर्मदापुरम: जिला अस्पताल में जन्म प्रमाण-पत्रों में कथित फर्जीवाड़े का मामला जन्म मृत्यु रजिस्टार ने की शिकायत
मंगलवार को जिला चिकित्सालय के जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश सिंघल ने सीआरएस पोर्टल आईडी के कथित दुरुपयोग, रिकॉर्ड से छेड़छाड़, फर्जी सील और कूटरचित हस्ताक्षरों के जरिए जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए जाने के आरोप लगाते हुए जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।