ललितपुर: कल्याणपुरा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, महिला की मौत, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
ग्राम कल्याणपुरा के पास शुक्रवार शाम के समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना के दौरान ग्राम रायपुर निवासी चंदा पत्नी जगदीश अहिरवार की मौत हो गई थी।वहीं दुर्घटना के दौरान लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।जो शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे से तेजी के साथ वायरल हो रहा है।