बीसलपुर: दौलतपुर हीरा गांव में डीजे पर डांस करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट एक युवक घायल अस्पताल में भर्ती
शाहजहांपुर जनपद के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरपुर निवासी जितिन मिश्रा बीसलपुर कोतवाली के ग्राम दौलतपुर हीरा में गुरुवार की रात्रि नामकरण संस्कार समारोह में शामिल होने आए थे। डीजे पर डांस करने के विवाद को लेकर गांव के एक युवक ने हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया।जिसके बाद पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दिए हैं।