बीसलपुर: वैध खेड़ा गांव में दरवाजे पर गाली देने के विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट तीन लोग घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर के ग्राम वैध खेड़ा निवासी दिगंबर दयाल अपने दरवाजे के बाहर बैठे थे। तभी गांव का एक युवक पांच साथियों के साथ वहां पहुंच गया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा। कुछ देर बाद लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर हमला बोल दिया। हमले में दिगंबर दयाल उनके भाई धनीराम तथा भतीजा भगवान दास घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।