कांट पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी के रिश्तेदार पर पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगा। पुलिस ने दिवियापुर गांव के रहने वाले आरोपी तरूण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।