बालाघाट: आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक बालाघाट नगर मुख्यालय में संपन्न
आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक बालाघाट नगर मुख्यालय में शनिवार लगभग दोपहर 2 बजे संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की। संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक सक्रिय बनाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर विशेष जोर दिया गया।